Stock Market Holidays: आज 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद, BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holidays: बाकी बचे नवंबर महीने में शेयर बाजार अब शनिवार-रविवार के चलते 28 और 29 नवंबर को बंद रहेगा।

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शेयर मार्केट में हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है।

मंगलवार, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी है। लिहाजा BSE और NSE में शेयरों में ट्रेडिंग नहीं होगी। गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु थे। उनके जन्म दिवस को 'प्रकाश गुरुपरब श्री गुरु नानक देव' या 'प्रकाश पर्व' के नाम से भी जाना जाता है। शेयर मार्केट में वैसे तो हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है। लेकिन कुछ पब्लिक हॉलिडेज और दूसरे खास मौकों पर भी मार्केट बंद रहता है।

BSE और NSE प्लेटफॉर्म पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक, 24 नवंबर को BSE में इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में मॉर्निंग सेशन (सुबह 9 से शाम 5 बजे तक) में कामकाज नहीं होगा। लेकिन ईवनिंग सेशन (शाम 5 से रात 11:30/11:55 बजे तक) में कामकाज होगा।

इसी तरह NSE में इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट में छुट्टी रहेगी। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में सुबह के सेशन में छुट्टी होगी लेकिन शाम का सेशन (शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक) ओपन रहेगा।


बाकी बचे नवंबर में अब कब बंद रहेगा बाजार

बाकी बचे नवंबर महीने में शेयर बाजार अब शनिवार-रविवार के चलते 28 और 29 नवंबर को बंद रहेगा। वहीं बाकी बचे साल 2026 में शनिवार-रविवार के अलावा आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के चलते रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।