Get App

Silver Price Today: चढ़ गए दाम, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत

Silver Price Today: पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बाद चांदी ने दमदार वापसी की है। सोमवार को MCX पर चांदी 4.32% उछलकर ₹1,54,205 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि लियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये किलो हो गई

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 8:48 AM
Silver Price Today: चढ़ गए दाम, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत
Silver Price Today:पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बाद चांदी ने दमदार वापसी की है।

Silver Price Today: पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बाद चांदी ने दमदार वापसी की है। सोमवार को MCX पर चांदी 4.32% उछलकर ₹1,54,205 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि लियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यानी शुक्रवार, 20 नवंबर को चांदी 1,47,813 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत सोमवार को 2,000 रुपये चढ़ी।

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 5.4 फीसदी बढ़कर 43.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह इसमें करीब 16 फीसदी की गिरावट आई थी।

कीमतों में अचनाक क्यों आई तेजी

अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया के सीईओ पद पर जेन्सन हुआंग की वापसी से ग्लोबल मार्केट में रिस्क लेने की धारणा मजबूत हुई है। इसका असर सोने और अन्य धातुओं की कीमतों पर भी देखने को मिला। पिछले सप्ताह करीब 16 फीसदी टूटने के बाद सोमवार को चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें