Get App

'लंदन की फ्लाइट नहीं पकड़ने दी गई...', दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए CJP नेता सौरव दास?

Saurav Das Stopped At Delhi Airport: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोमवार रात बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। सौरव दास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने के लिए ब्रिटेन जा रहे थे। जानिए सौरव दास और CJP के संस्थापक ने सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं...

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 9:07 AM
'लंदन की फ्लाइट नहीं पकड़ने दी गई...', दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए CJP नेता सौरव दास?
उन्होंने कहा, 'इस कायर सरकार ने मुझे लंदन की फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दी'

Saurav Das Stopped At Delhi Airport: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें लंदन जाने वाली फ्लाइट में बोर्ड करने से रोक दिया गया।

सौरव दास ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने के लिए जा रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर उन्हें ब्रिटेन जाने से रोकने का सीधा आरोप लगाया।

'एक्स' पर पोस्ट कर सरकार पर साधा निशाना

देर रात किए गए अपने पोस्ट में सौरव दास ने लिखा, 'मुझे इस कायर मोदी सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए लंदन जाने वाली फ्लाइट पकड़ने से रोक दिया है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें