Get App

FIIs Buying: ढहते मार्केट में ₹5673 करोड़ की शॉपिंग, विदेशी निवेशकों ने लगातार 16वें दिन की ताबड़तोड़ खरीदारी

FIIs Buying: मार्केट की हाहाकार के बीच सोमवार को विदेशी निवेशकों ने लगातार 16वें कारोबारी दिन ताबड़तोड़ खरीदारी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार चौथे दिन खरीदारी से अधिक बिकवाली की। चेक करें 16 दिनों में विदेशी निवेशकों ने कितनी खरीदारी की और सोमवार को मार्केट का हाल कैसा रहा

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 24, 2026 पर 9:22 AM
FIIs Buying: ढहते मार्केट में ₹5673 करोड़ की शॉपिंग, विदेशी निवेशकों ने लगातार 16वें दिन की ताबड़तोड़ खरीदारी
FIIs Buying: विदेशी निवेशकों ने 16 कारोबारी दिनों में ₹121,220.92 करोड़ के नेट शेयर खरीदे।

FIIs Buying: एक कारोबारी दिन पहले मार्केट में मचे हाहाकार का विदेशी निवेशकों ने फायदा उठाया और ₹5,672.99 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी कर ली। मुहर्त ट्रेडिंग को ₹25 लाख की हल्की बिक्री को छोड़ यह लगातार 16वां कारोबारी दिन रहा, जब विदेशी निवेशकों ने बिकवाली से अधिक खरीदारी की। इन 16 दिनों में उन्होंने ₹121,220.92 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। वहीं DIIs (घरेलू संस्थागत निवेशकों) की बिकवाली लगातार चौथे कारोबारी दिन जारी रही और उन्होंने 23 नवंबर को ₹2,760.12 करोड़ के शेयरों की नेट बिक्री की और चार दिनों में ₹12,136.39 करोड़ की नेट बिक्री की।

विदेशी निवेशकों को भारतीय मार्केट काफी लुभा रहा है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने नवंबर में अब तक उभरते बाजारों में सबसे अधिक भारतीय मार्केट में विदेशी निवेशकों ने पैसे डाले। एशिया में मलेशिया और फिलीपींस में भी FIIs ने कुछ खरीदारी की तो दूसरी तरफ ताइवान के मार्केट से सबसे अधिक निकासी की और फिर दक्षिण कोरिया से।

FII खरीदारी के बावजूद Sensex-Nifty में बड़ी गिरावट

विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी के बावजूद मुनाफावसूली का दबाव मार्केट पर भारी पड़ गया और मार्केट में हाहाकार मच गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी में करीब पांच महीने में इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट आई। लगातार दो कारोबारी दिन 1-1% से अधिक ऊपर चढ़ने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक फिसल गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें