Nvidia की चमक बिखरी एशियाई बाजारों में, Samsung-SK Hynix के दम पर दक्षिण कोरियाई बाजार में बहार, लेकिन इस बात ने किया परेशान

Asian Market Rally: गुरुनानक जयंती पर आज घरेलू शेयर मार्केट बंद है तो दूसरी तरफ एशियाई मार्केट में बहार छाई हुई है। गिफ्ट निफ्टी भी उछल गया है। एनवीडिया (Nvidia) में सीईओ के तौर पर जेनसेन हुआंग की वापसी ने एशियाई बाजारों में जोश भर दिया है। जानिए एनवीडिया में जेनसेन की वापसी से कैसा सपोर्ट मिला और क्या अब सारी चिंताएं दूर हो गई हैं?

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 8:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nvidia fuels Asian Market: अमेरिका की दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया में सीईओ के तौर पर को-फाउंडर जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) की वापसी हुई तो बहार एशियाई बाजारों तक छा गई।

Nvidia fuels Asian Market: अमेरिका की दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया में सीईओ के तौर पर को-फाउंडर जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) की वापसी हुई तो बहार एशियाई बाजारों तक छा गई। हुआंग की वापसी ने एशियाई शेयर बाजारों में सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों को रॉकेट बना दिया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) करीब 7% चढ़ गया। एनवीडिया के के मेमोरी चिप पार्टनर एसके हीनिक्स (SK Hynix) और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) के शेयर इंट्रा-डे में 9% तक चढ़ गए। वहीं जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) इंडेक्स भी 4% से अधिक ऊपर चढ़ गया। साथ ही एनवीडिया को चिप टेस्टिंग इक्विपमेंट देने वाली एडवांटेस्ट (Advantest) के शेयर तो करीब 15% उछल पड़े। ताइवान में दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी TSMC (ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी) के शेयर 9.9% तक चढ़ गए, जिससे ताइवान का Taiex इंडेक्स करीब 9% मजबूत हुआ।

Nvidia की वापसी से AI Stocks को मिला सहारा

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग से ईटोरो (eToro) में एशिया-पैसिफिक और मध्य पूर्व के प्रमुख एनालिस्ट जोश गिलबर्ट (Josh Gilbert) का कहना है कि जेनसेन हुआंग की वापसी से एनवीडिया के शेयर चमक उठे और फिर एशियाई मार्केट खुलने पर इसमें भी बहार दिखी। हुआंग के अचानक वापस आने से बाजार को काफी राहत मिली है। इससे पहले उनके कई एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का खुलासा होने के बाद उन्हें एनवीडिया से निकाल दिया गया था, जिसके चलते एआई स्टॉक्स को शॉक लग गया था लेकिन अब उनकी वापसी पर एनवीडिया के शेयर 31% उछल पड़े। कंपनी के बोर्ड ने हुआंग पर भरोसा जताया तो इसका असर मार्केट पर भी दिखा। इसके साथ फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स (Philadelphia Semiconductor Index) भी 14% उछल गया और इस इंडेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।


लेकिन बनी हुई है एआई निवेश से जुड़ी चिंताएं

हुआंग की वापसी से बाजार में उत्साह तो लौटा है लेकिन डेटा सेंटर की फंडिंग और एआई कंपनियों के निवेश की स्थिरता को लेकर सवाल बने हुए हैं। इसके अलावा एनवीडिया के बोर्ड की जांच भी जारी रहेगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक हुआंग 3 दिसंबर को अमेरिकी सीनेट बैंकिंग समिति के सामने सार्वजनिक रूप से गवाही देंगे।

हेजआई रिस्क मैनेजमेंट (Hedgeye Risk Management) में ग्लोबल टेक्नोलॉजी के एमडी फेलिक्स वांग का कहना है कि एनवीडिया में सीईओ के तौर पर जेनसेन हुआंग की वापसी का मकसद बाजार और पूरे एआई इकोसिस्टम में फिर से भरोसा जगाना है। फेलिक्स के मुताबिक इससे हार्डवेयर शेयरों को सपोर्ट मिलेगा और नियोक्लाउड/सर्कुलर फाइनेंसिंग को भी नई जान मिलेगी, लेकिन जब तक एनवीडिया से जुड़ी सभी जांच पूरी नहीं हो जातीं, तब तक जेनसेन हुआंग इस मामले में काफी संभलकर कदम उठाएंगे।

Prakash Gurpurb पर आज शेयर मार्केट बंद; लेकिन क्रूड, सोने-चांदी की होगी ट्रेडिंग, चेक करें टाइमिंग

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।