Honda CBR650R and CB650R 2026: क्या आप एक ऐसा बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो दिखने स्पोर्टी और स्टाइलिश हो, अगर हां तो इस खबर को आप जरूर पढ़ें। दरअसल, Honda ने अपनी मिडलवेट मोटरसाइकिल CBR650R और CB650R के 2026 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस बार इन दोनों मोटरसाइकिलों में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इन्हें नए कलर ऑप्शन मिले हैं जो इनकी लुक को और भी स्टाइलिश बनाते हैं। फिलहाल ये अपडेट ग्लोबल मार्केट के लिए लागू हैं। वहीं, इन्हें जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। अब चलिए जानते हैं कि 2026 Honda CBR650R और CB650R में कौन-कौन से खास फीचर्स शामिल किए गए हैं।