Get App

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, लाइम ग्रीन लुक और E20 फ्यूल सपोर्ट के साथ आई बाइक

2026 Kawasaki Ninja 500: अगर आप स्टाइलिश बाइक के शौकिन है, और बजट आपका हाई है तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल, Kawasaki ने भारत में 2026 Kawasaki Ninja 500 को लॉन्च किया है। इस बाइक का इंजन अब E20 फ्यूल के हिसाब से ट्यून किया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 2:46 PM
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, लाइम ग्रीन लुक और E20 फ्यूल सपोर्ट के साथ आई बाइक
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च

2026 Kawasaki Ninja 500: अगर आप स्टाइलिश बाइक के शौकिन है, और बजट आपका हाई है तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल, Kawasaki ने भारत में 2026 Kawasaki Ninja 500 को ₹5.76 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। इस बाइक में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसका इंजन अब E20 फ्यूल के हिसाब से ट्यून किया गया है। यह खास तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए जरूरी है, क्योंकि देश भर में पेट्रोल पंप धीरे-धीरे 20% इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की ओर बढ़ रहे हैं, और पुराने इंजन इस बदलाव को आसानी से नहीं झेल पाते।

इस बाइक की पावर और टॉर्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी इसकी राइडिंग और परफॉर्मेंस पहले जैसी ही रहेगी। हालांकि, जो बदलाव हुआ है, वह है रंग: कावासाकी ने पुराने पेंट ऑप्शन को पूरी तरह हटाकर अपने क्लासिक लाइम ग्रीन शेड को फिर से अपनाया है। फिलहाल, बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

E20 कंप्लायंस से मालिकों के लिए क्या बदलेगा?

Kawasaki Ninja 500 2026 की बॉडी के अंदर वही 451cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन है जो पहले था। यह 9,000rpm पर लगभग 44.3 bhp और 6,000rpm पर 42.6 Nm की पावर देता है, साथ ही इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच भी है। असल बदलाव इंजन की ट्यूनिंग और फ्यूल सिस्टम में किया गया है, जिसे अब E20 फ्यूल के हिसाब से तैयार किया गया है। यह सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति का हिस्सा है, जिसमें पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें