MV Agusta Brutale 800 2026: MV Agusta ने अपनी नई 2026 Brutale 800 बाइक का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इसका वीडियो अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर शेयर किया है, जिससे बाइक के नए लुक की झलक साफ दिखाई देती है। 2026 MV Agusta Brutale 800 में वही 798cc का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 11,000rpm पर 113hp की पावर और 7,500rpm पर 85Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और अब इसे Euro 5+ उत्सर्जन मानकों के अनुसार ट्यून किया गया है।
