2026 Toyota Innova Crysta: अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपडेटेड Toyota Innova Crysta को लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत ₹19.72 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस लोकप्रिय एमपीवी के लेटेस्ट वर्जन में छोटे-छोटे डिजाइन बदलाव किए गए हैं, साथ ही कुछ नए फीचर्स और इंटीरियर अपडेट भी दिए गए हैं। हालांकि, इसका भरोसेमंद डीजल इंजन पहले जैसा ही रखा गया है।
