Audi Price Hike: Audi India ने भारतीय बाजार में बिकने वाली अपनी सभी कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण बढ़ती इनपुट लागत और मुद्रा में उतार-चढ़ाव को बताया है। इसके लागू होने के बाद, यह बदलाव देश में उपलब्ध सभी कारों के एक्स-शोरूम कीमतों पर असर डालेगा।
