Get App

Benelli की TRK 502X बाइक हुई 10,000 रुपये महंगी, जानें फीचर्स और कीमत

Benelli TRK 502X: इटली की प्रीमियम बाइक निर्माता Benelli ने मई 2025 में अपनी एडवेंचर टूरर 502X को अपडेटेड फीचर्स और हार्डवेयर अपग्रेड के साथ भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के तीन महीने बाद कंपनी ने कीमतों में फिर 10,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 5:21 PM
Benelli की TRK 502X बाइक हुई 10,000 रुपये महंगी, जानें फीचर्स और कीमत
Benelli की TRK 502X बाइक हुई 10,000 रुपये महंगी, जानें फीचर्स और कीमत

Benelli TRK 502X: इटली की प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी Benelli ने भारतीय बाइक लवर्स को मई 2025 में अपनी दमदार एडवेंचर टूरर TRK 502X के अपडेटेड वर्जन से चौंका दिया था। नए फीचर्स और हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ लॉन्च हुई इस मोटरसाइकिल ने एडवेंचर राइडर्स को प्रीमियम राइडिंग का नया अनुभव देने का दावा किया था। जिस वजह से पिछले मॉडल के मुकाबले इसकी कीमतों में 35,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जो अपडेट्स को देखते हुए जायज भी था। लेकिन लॉन्च के सिर्फ तीन महीने बाद ही कंपनी ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए इसकी कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि नए वैरिएंट्स की कीमतें 10,000 रुपये तक बढ़ाई गई हैं। अब आइए जानते हैं बाइक के फीचर्स और इंजन के बारे में

बाइक के फीचर्स

Benelli TRK 502X के 2025 मॉडल में एक नई 5-इंच TFT स्क्रीन के साथ एक एकीकृत नेविगेशन सिस्टम दिया गया है जिसमें ऑफलाइन मैप्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, स्क्रीन मिररिंग और ट्रैक-बैक कार्यक्षमता शामिल है। बेनेली ने TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) को भी शामिल करने का भरपूर ध्यान रखा है। है। हार्डवेयर अपडेट्स में ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, नया स्विंगआर्म और अपग्रेडेड स्लिपर क्लच दिया गया है जो डाउनशिफ्टिंग को और स्मूथ बनाता है। इसके अलावा, नए हैंड गार्ड, इंजन प्लेट, हीटेड सीट और ग्रिप्स भी एडेड फीचर्स में शामिल हैं।

पावर और इंजन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें