BMW M2 CS: BMW ने भारत में M2 CS को 1.66 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। M4 CS के बाद यह भारतीय बाजार में ब्रांड का दूसरा CS मॉडल है। इसे देश में CBU (Completely Built Unit) के रूप में बेचा जाएगा। यह दूसरे जनरेशन की M2 पर आधारित है, लेकिन पावर और वजन के मामले में इसमें कई सुधार किए गए हैं। इसके अलावा, कार के सस्पेंशन और चेसिस में भी सुधार किए गए हैं, जिससे यह ट्रैक पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए और बेहतर हो गई है।
