Get App

भारत में बढ़ी 7-सीटर कारों की डिमांड, टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन?

बीते महीने देशभर में 7-सीटर सेगमेंट में जबरदस्त बिक्री देखने को मिली। मारुति, महिंद्रा, टोयोटा और किआ जैसी कंपनियों की कई पॉपुलर गाड़ियां इस रेस में शामिल रहीं। आइए जानते हैं बीते महीने कौन-सी 7-सीटर कारें सबसे ज्यादा बिककर टॉप-5 लिस्ट में शामिल हुईं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 15:29
भारत में बढ़ी 7-सीटर कारों की डिमांड, टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन?

Maruti Suzuki Ertiga
मारुति अर्टिगा लंबे समय से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर एमपीवी बनी हुई है। बीते महीने इस कार की 16,604 यूनिट्स बिकीं, जबकि 2024 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 15,701 यूनिट्स था।

Mahindra Scorpio
महिंद्रा की पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो भी 7-सीटर के रूप में खूब पसंद की जाती है। बीते महीने इसकी 13747 यूनिट्स की बिक्री हुई। 2024 की तुलना में यह आंकड़ा बढ़ा है, क्योंकि तब इसकी बिक्री 12237 यूनिट्स रही थी। कंपनी फिलहाल Scorpio Classic और Scorpio N दोनों वेरिएंट बेच रही है।

Toyota Innova
टोयोटा की ओर से ऑफर किए जाने वाले सात सीटर इनोवा की बीते महीने 9119 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई है। जबकि 2024 में यह संख्‍या 9912 यूनिट्स की थी। आंकड़ों के मुताबिक, ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में आठ फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

Kia Carens
किआ की ओर से भी कैरेंस को सात सीटों के विकल्‍प में ऑफर किया जाता है। कंपनी की तरफ से इस एमपीवी की बीते महीने 7602 यूनिट्स की बिक्री हुई। 2024 में इसी महीने के दौरान इसकी 5679 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। कंपनी ने इसी साल इसके क्‍लाविस वर्जन को बाजार में लॉन्‍च किया है।

Mahindra Bolero
ग्रामीण और शहरी बाजार दोनों में लोकप्रिय महिंद्रा बोलेरो ने भी बीते महीने मजबूत बिक्री दर्ज की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने के दौरान इस गाड़ी की 7513 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि 2024 में यह संख्‍या 6930 यूनिट्स की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें