देश में सोने की कीमत में तेजी लौटी है। 27 नवंबर की सुबह कई शहरों में भाव में बढ़ोतरी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 124960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में कीमत 124810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1500 रुपये बढ़ी थी। रुपये में गिरावट और निचले स्तर पर खरीद बढ़ने से ऐसा हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,566.99 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की आशंका को मजबूत किया है। इससे कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 124960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114410 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 124810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 125900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 115410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 124810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 114410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरे कीमती मेटल चांदी में गिरावट बरकरार है। 27 नवंबर की सुबह चांदी 164900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 41.54 डॉलर प्रति औंस है।
भारत में सोने की मांग अभी भी मजबूत
विश्व स्वर्ण परिषद (वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल) की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल की गिरावट के बावजूद भारत में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है। निचले स्तर पर खरीदारी, गहनों की मांग और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश बढ़ने से मांग को सपोर्ट मिला है। उपभोक्ता कम कीमतों का फायदा उठाकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे हाजिर सोने की मांग मजबूत बने रहने की उम्मीद है।