Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना 1500 रुपये चढ़ा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 1,500 रुपये बढ़कर 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। बुधवार को इसका भाव 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 7:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 26 नवंबर यानी गुरुवार को रिकवरी दिखी। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,500 रुपये बढ़कर 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। बुधवार को इसका भाव 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के अपने एक साल के निचले स्तर पर स्थिर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला। कारोबारियों के मुताबिक, रुपये में कमजोरी से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया 92.44 पर पहुंच गया। रुपये में गिरावट से डॉलर में खरीदा जाने वाला सोना भारतीय बाजार में महंगा हो जाता है।


गुरुवार को घरेलू बाजार में हल्की रिकवरी

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन (Lemonn) के हेड ऑफ रिसर्च गौरव गर्ग ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में तेज गिरावट के बाद गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने ने मामूली रिकवरी दिखी। घरेलू बाजार में सोने में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि, सोने को लेकर ट्रेडर्स सावधानी बरत रहे हैं।

अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ने का अनुमान 

अमेरिका में महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ने से फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की उम्मीद बढ़ी है। इसका असर सोने पर पड़ा है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 21.57 डॉलर यानी करीब 1 फीसदी गिरकर 3,567.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी मामूली कमजोरी के साथ 41.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना 15 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंचा, फेड के फैसले पर टिकी नजर

हालिया गिरावट के बाद भारत में सोने की मांग मजबूत

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में शुरुआत में तेजी आई थी, लेकिन निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली किए जाने के कारण इसकी बढ़त कम हो गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में हालिया गिरावट के बावजूद भारत में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है। निचले भाव पर खरीदारी, ज्वेलर्स की मांग और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में बढ़ते निवेश से इसे सपोर्ट मिल रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।