देश में सोने की कीमत में फिर से गिरावट दिख रही है। 26 नवंबर की सुबह कई शेयरों में भाव नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 123420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में कीमत 123270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये घट गई। वैश्विक बाजार में सोने में कमजोरी का असर भारत के बाजारों में भी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,547.29 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर ऊंची ब्याज दर, डॉलर में मजबूती और मौद्रिक नीति लंबे समय तक सख्त बने रहने की आशंका के बीच निवेशकों की लगातार बिकवाली से कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 123420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 124570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 123270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 112990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरे कीमती मेटल चांदी में भी गिरावट कायम है। 26 नवंबर की सुबह चांदी 164900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 7000 रुपये की भारी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 40.68 डॉलर प्रति औंस है।
RBI ने देश में सोने का भंडार बढ़ाया
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान 60.08 टन सोना विदेश से वापस लाकर देश में रखा है। आरबीआई की विदेशी मुद्रा भंडार के मैनेजमेंट पर जारी छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, देश में रखा गया सोना सितंबर 2026 में बढ़कर 740.13 टन हो गया, जो मार्च 2026 में 680.05 टन था। इस वृद्धि के साथ केंद्रीय बैंक के कुल 880.52 टन सोने में से अब करीब 84.06 प्रतिशत सोना देश में ही मौजूद है। मार्च 2026 में यह अनुपात 77.23 प्रतिशत था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने का कुल भंडार 880.52 टन पर बना रहा।