Gold Silver Prices Crash: दिल्ली में चांदी 7000 रुपये फिसली, सोना 800 रुपये गिरा

दिल्ली में चांदी 7,000 रुपये यानी 4.46 फीसदी गिरकर 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आई

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 7:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2.46 फीसदी यानी 88 डॉलर गिरकर 3,470 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

सोने और चांदी में बुधवार को बड़ी गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 7,000 रुपये फिसली। सोना भी 800 रुपये गिर गया। चांदी की कीमत एक साल से सबसे निचले स्तर पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट का असर इनकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। रुपये में मजबूती का असर भी बुलियन की कीमतों पर पड़ा।

दिल्ली में चांदी एक दिन में 7000 रुपये फिसली

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में चांदी 7,000 रुपये यानी 4.46 फीसदी गिरकर 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। मंगलवार यानी 24 नवंबर को इसका भाव 1.57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था। इससे पहले चांदी इस स्तर पर 3 अक्तूबर, 2025 को थी।


दिल्ली में सोने में 800 रुपये की कमजोरी

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। सोमवार को सोने का भाव 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। गुरु नानक देव जयंती के कारण मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद थे। सोने और चांदी पर पिछले कुछ सत्रों से लगातार दबाव बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोना 2.46 फीसदी यानी 88 डॉलर गिरकर 3,470 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी में 4.28 फीसदी की बड़ी गिरावट आई। इससे इसका भाव 40 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया।

रुपये में मजबूती ने सोने पर बढ़ाया दबाव 

कमोडिटीज एनालिस्ट के मुताबिक, कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह रुपये में आई मजबूती है। रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 92.16 के स्तर पर बंद हुआ, जो साल 2026 का अब तक का सबसे मजबूत स्तर है। शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी से रुपये को सपोर्ट मिल रहा है।

फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का अनुमान 

Lemonn के हेड ऑफ रिसर्च गौरव गर्ग ने कहा कि अनुमान है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अपनी मॉनेटरी पॉलिसी को और सख्त बनाएगा। इस वजह से इनवेस्टर्स सोने और चांदी में अपना निवेश घटा रहे हैं। इसका असर दोनों की कीमतों पर पड़ रहा है। फेड दिसंबर की मॉनेटरी पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा सकता है। ऐसा होने पर सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: सोने और चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड फ्यूचर्स 1.21 लाख के नीचे फिसला

सोने की चाल पर पड़ेगा इन फैक्टर्स का असर 

Kotak Neo की AVP (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चेनवाला के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की ऊंची यील्ड, मजबूत डॉलर और लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति बने रहने की आशंका के बीच निवेशक बिकवाली कर रहे हैं। इसका दबाव सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। आगे सोने और चांदी की कीमतों की आगे की दिशा तय करने में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी, डॉलर की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और रुपये की मजबूती अहम भूमिका होगी।।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।