सोने और चांदी की कीमतों में 25 नवंबर यानी बुधवार को बड़ी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों पर दबाव का असर भारत में इनकी फ्यूचर्स कीमतों पर पड़ा। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में 1 बजे गोल्ड फ्यूचर्स 1.47 फीसदी यानी 1800 रुपये गरिकर 1,20,536 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।
सिल्वर फ्यूचर्स भी 2741 रुपये फिसला
एमसीएक्स में सिल्वर फ्यूचर्स पर भी दबाव दिखा। यह 1.87 फीसदी यानी 2,741 रुपये गिरकर 1,42,646 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था। कमोडिटीज एनालिस्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह हाजिर बाजार में कमजोर मांग है। मांग में सुस्ती के कारण कीमती धातु की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव दिखा। सोना 0.91 फीसदी यानी 33.29 डॉलर गिरकर 3,523 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी 1.58 फीसदी यानी 0.63 डॉलर गिरकर 40.28 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। क्रूड ऑयल में भी गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 1.61 फीसदी यानी 1.62 फीसदी गिरकर 89.93 डॉलर प्रति बैरल था।
डॉलर में मजबूती से सोने पर बढ़ा दबाव
डॉलर में मजबूती का असर भी सोने पर दिखा। डॉलर मजबूत होने से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ता है। उधर, अमेरिका में फेडरल रिजर्व के दिसंबर में इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की उम्मीद है। अगर फेड इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो इसका गोल्ड की कीमतों पर खराब असर पड़ेगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर गोल्ड की चमक फीकी पड़ जाती है।
3,200 डॉलर तक गिर सकता है सोना
फिलहाल सोने पर दबाव बना रह सकता है। यूनिक चेन्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर संयम मेहरा का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 3,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। उन्होंने सोने और चांदी में 5000-7000 रुपये की गिरावट का अनुमान जताया। हालांकि, उनका मानना है कि हर गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करना चाहिए।
दिसंबर में अमेरिका में बढ़ सकता है इंटरेस्ट रेट
अमेरिका-ईरान में लड़ाई की वजह से क्रूड में उछाल आया है। इससे महंगाई बढ़ी है। महंगाई को काबू में करने के लिए केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहे हैं। इसका खराब असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। फेड की बैठक 8-9 दिसंबर को होने वाली है। इसमें इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का फैसला हो सकता है।