Get App

लेह से इंस्पायर्ड डिजाइन और पावरफुल इंजन... Renault ने लॉन्च की नई Duster Adventure Edition

Renault Duster Adventure Edition: Renault India ने अपनी SUV Duster का नया Adventure Edition लॉन्च किया है। यह खास वर्जन भारत में Duster की पुरानी पहचान और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 2:25 PM
लेह से इंस्पायर्ड डिजाइन और पावरफुल इंजन... Renault ने लॉन्च की नई Duster Adventure Edition
Renault ने लॉन्च की नई Duster Adventure Edition

Renault Duster Adventure Edition: अगर आप एक नई फैमिली कार लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Renault India ने अपनी SUV Duster का नया Adventure Edition लॉन्च किया है। यह खास वर्जन भारत में Duster की पुरानी पहचान और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। इस SUV की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बता दें कि यह नया एडिशन Nissan के Tekton को पेश करने के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिससे मिड-साइज SUV सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है।

डिजाइन और इक्विपमेंट

Adventure Edition में कुछ ऐसे विज़ुअल टच दिए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड SUV से अलग बनाते हैं। इनमें खास 'Adventure' डिकल्स शामिल हैं, जिन पर टोपोग्राफिकल कंटूर लाइनें और लेह के कोऑर्डिनेट्स (34.27 N, 77.60 E) बने हैं। ये उस तरह के इलाके की ओर इशारा करते हैं जिनसे भारत में Duster की पहचान जुड़ी हुई है।

इस SUV में 'Adventure' स्टाइलिंग एलिमेंट्स और 'Adventure' फ्लोर मैट्स भी मिलते हैं। Renault ने इन खूबियों के साथ कई खास फीचर्स भी दिए हैं, जैसे- फुल LED हेडलैम्प्स, इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक टेलगेट, 'My Renault' ऐप के जरिए कनेक्टेड कार सर्विसेज, ऑटोमैटिक डुअल-जोन एयर कंडीशनिंग, 10.1-इंच का openR लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम और 17-इंच के ओशन अलॉय व्हील्स।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें