Get App

होंडा के इस SUV पर मिल रहा ₹2.15 लाख तक का डिस्काउंट, Hyundai Creta, Kia Seltos और Tata Sierra को देती है टक्कर

होंडा कार्स इंडिया को घरेलू बाजार में कम बिक्री का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कंपनी ने हाल ही में 2026 सिटी सेडान लॉन्च की है और ZR-V SUV को पेश किया है, लेकिन जापानी कंपनियों के तुलना में इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 2:03 PM
होंडा के इस SUV पर मिल रहा ₹2.15 लाख तक का डिस्काउंट, Hyundai Creta, Kia Seltos और Tata Sierra को देती है टक्कर
कम बिक्री से जूझ रही होंडा, इस SUV पर दे रही ₹2.15 लाख तक का डिस्काउंट

होंडा कार्स इंडिया को घरेलू बाजार में कम बिक्री का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कंपनी ने हाल ही में 2026 सिटी सेडान लॉन्च की है और ZR-V SUV को पेश किया है, लेकिन जापानी कंपनियों के तुलना में इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। फिलहाल, रिटेल बिक्री बढ़ाने के लिए, होंडा इस महीने अपनी पैसेंजर गाड़ियों (PVs) पर कई बड़े फायदे दे रही है।

बता दें कि होंडा के इंडिया PV पोर्टफोलियो में Amaze सेडान, City सेडान, Elevate SUV और ZR-V SUV शामिल हैं। हालांकि ZR-V की बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस SUV की कीमत का ऐलान नहीं किया है।

इनमें से जो तीन मॉडल अभी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, उनमें Amaze पर जून 2026 में 67,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा ऑफर एलिवेट SUV पर मिल रहा है, जो 2.15 लाख रुपये तक है। ये ऑफर वेरिएंट, ग्रेड और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हैं और 30 जून तक लागू रहेंगे।

Honda Elevate: किससे है मुकाबला?

होंडा एलिवेट मिड-साइज SUV सेगमेंट में आती है, जो भारतीय बाजार में काफी प्रतिस्पर्धी माना जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Victoris, Tata Curvv, Volkswagen Taigun, स्कोडा कुशाक Skoda Kushaq और MG एस्टर MG Astor जैसी गाड़ियों से होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें