Get App

Electric Scooters India Launch: भारत में जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और खासियत समेत सबकुछ

Electric Scooters India Launch: सुजुकी और यामाहा जैसी नई कंपनियां आने वाले आठ से नौ महीनों में भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में धमाकेदार एंट्री करेंगी। Honda ने इस साल की शुरुआत में Activa E और QC1 स्कूटर मॉडल के साथ भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में एंट्री की थी। जनवरी में सुजुकी ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Bharat Mobility Global Expo) में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access भी पेश किया था। इस साल सुजुकी, यामाहा, टीवीएस और हीरो समेत कई अन्य कंपनियों की 5 शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने जा रही है

Akhilesh Nath Tripathi
अपडेटेड Jun 02, 2025 पर 17:30
Electric Scooters India Launch: भारत में जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और खासियत समेत सबकुछ

Electric Scooters India Launch: यामाहा आखिरकार 2025 के अंत तक भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। इसे Yamaha RY01 नाम दिया गया है। इसे हाल ही में बेंगलुरु में रिवर की फैक्ट्री के पास टेस्ट रन के दौरान देखा गया था। इस ई-स्कूटर में रिवर इंडी की तरह ही 4 kWh बैटरी पैक होने की संभावना है। जबकि एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज लगभग 100 किमी हो सकती है। देश भर में यामाहा शोरूम के माध्यम से इसकी खुदरा बिक्री की जाएगी। यामाहा RY01 की कीमत लगभग 1.50 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

Electric Scooters India Launch: हीरो मोटोकॉर्प 1 जुलाई, 2025 को भारतीय बाजार में Vida VX2 लॉन्च करेगी। विडा Z का रीबैज्ड वर्जन होने के कारण इसे कंपनी की डीलरशिप पर पहले ही देखा जा चुका है। VX2 ई-स्कूटर को लाइट, प्रो और प्लस नाम के तीन ट्रिम में पेश किया जाएगा। इसे विडा V2 के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसलिए, इसमें कई प्रीमियम फीचर्स जैसे कि कीलेस गो के साथ टचस्क्रीन TFT स्क्रीन और स्प्लिट-सीट सेटअप नहीं होंगे। हालांकि, इसमें विडा V2 के साथ बैटरी पैक शेयर किए जाएंगे। इसकी कीमत 65,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।

Electric Scooters India Launch: TVS एक बिलकुल नए एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है, जिसे भारत में iQube रेंज के नीचे रखा जाएगा। इसे Jupiter EV (TVS Jupiter Electric) नाम दिया जा सकता है। इसे इस साल के अंत में दिवाली के त्योहारी सीज़न के दौरान डीलरशिप में लाया जाएगा। TVS Jupiter EV एक बजट-फ्रेंडली मॉडल होगा जिसमें बुनियादी सुविधाएं और iQube की तुलना में छोटा बैटरी पैक होगा। सूत्रों से पता चला है कि TVS नए ई-स्कूटर को 90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश कर सकता है।

Electric Scooters India Launch: भारत के लिए सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा। ई-स्कूटर का उत्पादन गुरुग्राम में ब्रांड की फैक्ट्री में शुरू हो चुका है। इसे नई दिल्ली में 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में जनता के सामने पेश किया गया था। सुजुकी ई-एक्सेस 3 kWh की बैटरी से लैस होगा जो एक बार चार्ज करने पर 95 किलोमीटर की रेंज देता है। पोर्टेबल एसी चार्जर के अलावा ई-एक्सेस डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। सुजुकी इसकी कीमत 1.20-1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखेगी।

Electric Scooters India Launch: बजाज चेतक 35 सीरीज के लॉन्च इवेंट के मौके पर बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने बताया था कि और भी इलेक्ट्रिक स्कूटर पाइपलाइन में हैं। आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से पेश किए जाएंगे। हालांकि, इन आगामी बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में कोई अन्य जानकारी जारी नहीं की गई। बजाज चेतक 3503 वर्तमान में ब्रांड के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नए बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से कम होने की संभावना है जो TVS Jupiter EV और Hero Vida V2 को टक्कर देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें