Get App

Tesla Model Y: दमदार पावर और जबरदस्त रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुई टेस्ला Model Y, जानिए क्या-क्या मिलते है फीचर्स?

Tesla Model Y: सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टेस्ला ने भारत में अपनी पहली कार Model Y लॉन्च कर दी है। कंपनी ने मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोला है

Curated By: Abhishek Gupta
अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 16:33
Tesla Model Y: दमदार पावर और जबरदस्त रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुई टेस्ला Model Y, जानिए क्या-क्या मिलते है फीचर्स?

डिजाइन और इंटीरियर: SUV स्टाइल की Model Y, पैनोरामिक ग्लास रूफ, स्पोर्टी लुक, मॉडर्न डिजाइन और पतले LED हेडलैम्प्स जैसी प्रीमियम टेक्नोलॉजी से लैस है।इसमें 15.4-इंच फ्रंट टच डिस्प्ले, 8-इंच रियर स्क्रीन, पावर एडजस्टेबल सीट्स और 2 अलग-अलग इंटीरियर ट्रिम्स मिलते है।

चार्जिंग और रेंज: RWD वेरिएंट की दावा की गई रेंज 500 किमी और लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट की 622 किमी है। कार सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में RWD ट्रिम को 238 किमी और लॉन्ग रेंज ट्रिम को 267 किमी तक की रेंज मिल जाती है।

मोटर और स्पीड: RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो लगभग 295 hp की पावर और 420 Nm टॉर्क देती है। Model Y केवल 5.6 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

बुकिंग और डिलीवरी: फिलहाल बुकिंग मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के लिए खुली है। ग्राहक ऑनलाइन भी बुकिंग कर सकते हैं, जिसमें कार्ड और UPI पेमेंट ऑप्शन मिलते है। भारत में Model Y की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही (सितंबर से दिसंबर) में शुरू होगी।

कलर ऑप्शन और सेल्फ ड्राइविंग: Model Y सात एक्सटीरियर कलर और दो इंटीरियर विकल्पों में उपलब्ध है। फुल-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) वेरिएंट के लिए आपको 6 लाख रुपये एक्स्ट्रा चुकाने होंगे।

कीमत अमेरिका से कितनी है ज्यादा: Model Y की अमेरिका में कीमत लगभग 38-44 लाख रुपये (44,990 डॉलर) है, जबकि भारत में यह करीब 60 लाख रुपये है, क्‍योंकि देश में इसपर 70% का कस्टम ड्यूटी लगता है।

Tesla Model Y: टेस्ला फिलहाल भारत में अपने मॉडल्स को इम्पोर्ट कर रही है, आगे चलकर भारत में प्रोडक्शन शुरू करने की संभावना है। कंपनी भविष्य में भारत के लिए सस्ती कार लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रही है। टेस्ला Model Y ने भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में प्रीमियम एंट्री की है और इंडिया में इसकी डिमांड अच्छी दिख सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें