अगर आप इस फेस्टिव सीजन पर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती के बाद से ही कई फोर व्हीलर कंपनियां अपने गाड़ियों की कीमतों में कमी कर रही हैं। जिसमें Maruti Suzuki भी शामिल है। कंपनी ने अपने हैचबैक स्विफ्ट की कीमतों में कमी कर इसे और भी किफायती बना दिया है। ऐसे में अब प्राइस स्ट्रक्चर के तहत ग्राहकों को 1.06 लाख रुपये तक की बचत का सीधा फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि मारुति स्विफ्ट के किस वैरिएंट पर आपको सबसे ज्यादा छूट मिलने वाली है।
