Tesla India: अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla ने हाल ही में 2025 में अपनी Model Y इलेक्ट्रिक SUV के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया है। Model Y अपने सेगमेंट के बेहतरीन फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, टेस्ला दुनिया भर में अपनी Supercharger टेक्नोलॉजी के लिए भी मशहूर है, जो यूजर्स को 250 kW तक की फास्ट चार्जिंग स्पीड देती है। Model Y वाई की बिक्री में मामूली लेकिन लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए, Tesla ने अब दिल्ली NCR क्षेत्र में अपने Supercharger नेटवर्क का विस्तार किया है।
