Get App

GST 2.0: 350cc बाइक्स पर GST कट का असर, Bullet 350 के भी दाम हुए कम

GST 2.0: GST कट के बाद Royal Enfield उन शुरुआती ब्रांड्स में से है, जिसने अपनी 350cc वाली बाइक्स की कीमतें घटाई हैं। Bullet 350 की कीमत अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से करीब 14,000 रुपये से 18,000 रुपये तक कम हो गई है। इसका मतलब खरीदारों को हर महीने कम किस्त चुकानी होगी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 29, 2025 पर 4:59 PM
GST 2.0: 350cc बाइक्स पर GST कट का असर, Bullet 350 के भी दाम हुए कम
350cc बाइक्स पर GST कट का असर, Bullet 350 के भी दाम कम हुए

GST 2.0: GST 2.0 टैक्स सुधार के तहत 350cc तक के टू-व्हीलर पर लगने वाले जीएसटी स्लैब को 28% से घटाकर अब सिर्फ 18% कर दिया गया है। टैक्स स्लैब में यह नया बदलाव 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी हुआ है। इसका फायदा वाहन निर्माताओं ने पहले ही ग्राहक को देना शुरू कर दिया है। इसमें Royal Enfield भी शामिल हो गया है। Royal Enfield उन शुरुआती ब्रांड्स में से है, जिसने अपनी 350cc वाली बाइक्स की कीमतें घटाई हैं। Bullet 350 की कीमत अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से करीब 14,000 रुपये से 18,000 रुपये तक कम हो गई है। इसका मतलब खरीदारों को हर महीने कम किस्त चुकानी होगी और शोरूम में भी कम पैसे देने होंगे। हालांकि, ध्यान रहे कि यह कीमतें एक्स-शोरूम हैं, यानी ऑन-रोड प्राइस राज्य के टैक्स और RTO फीस के आधार पर अलग हो सकता है।

Bullet 350: वेरिएंट के अनुसार नई कीमतें

नीचे लोकप्रिय Royal Enfield मॉडल, Bullet 350 की अपडेटेड वेरिएंट के अनुसार कीमते दी गई हैं। ध्यान दें कि सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

वेरिएंट कीमत (₹)
Battalion Black 1,62,161
Military Red 1,62,795
Military Black 1,62,795
Standard (Black) 1,85,187
Standard (Maroon) 1,85,187
Black Gold 2,02,409

GST 2.0 ने बाइक्स के लिए क्या बदला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें