Hero MotoCorp: भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp 3 जून को भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च इवेंट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे। इस बाइक की लॉन्चिंग को कंपनी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही यह देश में साफ और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम योगदान देगी।
