Honda Amaze vs Maruti Suzuki Dzire : अक्सर कहा जाता है कि सेडान कारों का दौर अब खत्म हो गया है, लेकिन मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज इस बात को गलत साबित करती हैं। 2024 में डिजायर की 1.67 लाख से ज़्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, और होंडा ने भी अमेज का नया मॉडल पेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। ये दोनों कारें न सिर्फ़ नई हैं बल्कि अभी भी लोगों के बीच काफी फेमस भी हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर इनमें से सबसे बेहतर कौन सी है। आप होंडा अमेज और मारुति सुजुकी डिजायर में से किसी एक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपको इनके फिचर्स से लेकर माइलेज तक के बारे में पता होना चाहिए।
