Honda Elevate ADV Edition: अगर आप एक स्पोर्टी, प्रीमियम और एडवेंचर लुक वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Honda ने भारत में अपनी मिड साइज SUV Honda Elevate के ADV Edition को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की तरफ से इसमें दमदार इंजन, बेहतरीन फीचर्स क्वालिटी दी गई है। होंडा की ये मिड साइज SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier जैसे जबरदस्त SUV का मुकाबला करेगी। चलिए अब इसके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानते हैं।
