Hyundai Creta Summer Edition: Hyundai Motor India Limited ने भारतीय बाजार में नई Creta Summer Edition को 12.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन का एंट्री-लेवल वेरिएंट EX ट्रिम पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। वहीं, SX ट्रिम पर बेस्ड टॉप-एंड वेरिएंट 17.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस स्पेशल एडिशन में S(O) और S(O) ट्रिम्स पर आधारित वेरिएंट भी शामिल हैं।
