Hyundai Venue SUV: भारतीय कार बाजार में हुंडई सबसे बेहतरीन कारों में से मानी जाती है। अगर आप इस महीने कार लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छी खबर है। अप्रैल महीने में Hyundai अपनी सबसे लोकप्रिय SUV कार पर काफी ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने SUV वेन्यू खरीदने पर ग्राहकों को करीब 70,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा। इसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दोनों शामिल हैं।
