Bullet Train in India: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर जापान की E10 शिंकानसेन ट्रेनें चलेंगी। जापान में इन ट्रेनों को 2030 में लॉन्च किया जाएगा। जापान के साथ-साथ भारत में भी इसका संचालन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने शुरुआत में E5 मॉडल का परीक्षण किया था, लेकिन E10 सीरीज फास्ट स्पीड, ज्यादा कंफर्टेबल और लेटेस्ट तकनीक से लैस है। यही वजह है कि ये फैसला लिया गया है।