Get App

JLR की रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग 2026 तक टली, भारत में हो सकती है इतनी कीमत

जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग को टाल दिया है। पहले यह कार 2025 के अंत में लॉन्च होने वाली थी लेकिन अब इसे 2026 में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने 62,000 वेटलिस्ट ग्राहकों को दी, जिनमें 400 ग्राहक भारत से हैं। JLR ने इस देरी का कारण बाजार में मजबूत मांग को बताया

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 10:39 AM
JLR की रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग 2026 तक टली, भारत में हो सकती है इतनी कीमत
JLR की रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की लॉन्च डेट 2026 तक टली

जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग को टाल दिया है। पहले यह कार 2025 के अंत में लॉन्च होने वाली थी लेकिन अब इसे 2026 में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने 62,000 वेटलिस्ट ग्राहकों को दी, जिनमें 400 ग्राहक भारत से हैं।

बता दें कि रेंज रोवर इलेक्ट्रिक, मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर पर निर्मित JLR की पहली ग्राउंड-अप ईवी है। जिसमें 118 kWh की बैटरी दी गई है। जो 542 bhp और 850 Nm का टॉर्क जनरेत करती है। जिसकी भारत में अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहनों पर पड़ेगा असर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस देरी का असर JLR के अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी पड़ सकता है। अप्रैल 2026 में प्रोडक्शन के लिए निर्धारित की गई इलेक्ट्रिक रेंज रोवर वेलार को और आगे स्थगित किया जा सकता है। वहीं, इलेक्ट्रिक डिफेंडर का प्रोडक्शन 2027 की शुरुआत में होना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें