Get App

Kawasaki Versys 1100 पर ₹1 लाख तक की छूट, जानें नई कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

Kawasaki Versys 1100: Kawasaki India ने अपनी एडवेंचर टूरर बाइक Kawasaki Versys 1100 पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया है। इस ऑफर के बाद यह प्रीमियम लॉन्ग-डिस्टेंस बाइक भारतीय ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती हो गई है। छूट की बात करें तो इस बाइक पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 5:23 PM
Kawasaki Versys 1100 पर ₹1 लाख तक की छूट, जानें नई कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल
Kawasaki Versys 1100 पर ₹1 लाख तक की छूट, जानें नई कीमत

Kawasaki Versys 1100: Kawasaki India ने अपनी एडवेंचर टूरर बाइक Kawasaki Versys 1100 पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया है। इस ऑफर के बाद यह प्रीमियम लॉन्ग-डिस्टेंस बाइक भारतीय ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती हो गई है। छूट की बात करें तो इस बाइक पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। जो चुनिंदा Versys 1100 खरीद पर लागू है। इस छूट के बाद बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.89 लाख रुपये से घटकर लगभग 12.89 लाख रुपये रह गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर इस महीने के अंत तक यानी 31 जनवरी, 2026 तक वैलिड है।

कंपनी के मुताबिक, ये ऑफर्स उन राइडर्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं जो लंबी यात्राओं के लिए प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिल पसंद करते हैं।

खरीदारों के लिए इस डिस्काउंट का क्या मतलब है?

जैसा कि पहले बताया गया है, इस नए डिस्काउंट ऑफर से बाइक की एक्स-शोरूम कीमत सीधे तौर पर कम हो जाती है। छूट के बाद अब यह बाइक करीब 12.89 लाख रुपये में मिल रही है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ऑन-रोड कीमत अलग-अलग राज्यो में अलग हो सकती है। इसमें RTO चार्ज, स्टेट टैक्स और इंश्योरेंस जैसी चीजें जुड़ती हैं। डीलरशिप यह ऑफर या तो एक्स-शोरूम कीमत में सीधी कटौती के रूप में दे सकती है या कैशबैक वाउचर पर दे सकती है, जिसे खरीद के समय इस्तेमाल किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें