Get App

Kia Seltos ने भारत में 6 लाख यूनिट्स का आंकड़ा किया पार, मिड-SUV सेगमेंट में बनाई अलग पहचान

भारत में Kia Seltos ने 6 लाख यूनिट का प्रोडक्शन पार कर लिया है, जो देश में ब्रांड के के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस मिड-साइज SUV ने 2019 में बाजार में आने के बाद से यह आंकड़ा हासिल किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Seltos साउथ कोरियाई ब्रांड का भारतीय बाजार में पहला मॉडल था

Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 4:34 PM
Kia Seltos ने भारत में 6 लाख यूनिट्स का आंकड़ा किया पार, मिड-SUV सेगमेंट में बनाई अलग पहचान
अभी यह कार 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बिक रही है

भारत में Kia Seltos ने 6 लाख यूनिट का प्रोडक्शन पार कर लिया है, जो देश में ब्रांड के के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस मिड-साइज SUV ने 2019 में बाजार में आने के बाद से यह आंकड़ा हासिल किया है। ध्यान देने वाली बात यह है Seltos साउथ कोरियाई ब्रांड का भारतीय बाजार में पहला मॉडल था और अब यह अपनी दूसरी जनरेशन में है।

Kia का कहना है कि Seltos की लगभग 29% बिक्री टॉप वेरिएंट की होती है, जो दर्शाता है कि ग्राहकों का एक बड़ा हिस्सा अधिक सुविधाओं और एडवांस सुरक्षा तकनीक वाले वेरिएंट को चुन रहा है।

Kia इंडिया के अनुसार, Seltos को शुरुआत से ही एक मकसद के साथ पेश किया गया था: आकर्षक स्टाइलिंग के साथ कई पावरट्रेन विकल्प और फीचर-रिच केबिन देना। यह मॉडल तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिनमें 1.5-लीटर इंजन शामिल हैं: 115 hp का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 116 hp का डीजल इंजन और 160 hp का टर्बो-पेट्रोल इंजन।

ट्रांसमिशन ऑप्शन में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और CVT, डीजल इंजन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक, और टर्बो-पेट्रोल इंजन के लिए 6-स्पीड IMT के साथ 7-स्पीड DCT शामिल हैं।

अभी यह कार 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बिक रही है और यह वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 64-रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल 2 ADAS, 10-तरफा पावर ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग पैड, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार तकनीक जैसी सुविधाओं से लैस है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें