Get App

Kia Syros EV से उठा पर्दा और बुकिंग शुरू, 526KM की रेंज से Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV को देगी टक्कर! जानिए बाकी फीचर्स

Kia Syros EV: तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देने के लिए, Kia ने Carens Clavis EV के बाद अब भारत में अपना दूसरा मास-मार्केट इलेक्ट्रिक मॉडल, Syros EV पेश किया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 16, 2026 पर 3:06 PM
Kia Syros EV से उठा पर्दा और बुकिंग शुरू, 526KM की रेंज से Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV को देगी टक्कर! जानिए बाकी फीचर्स
Kia Syros EV से उठा पर्दा और बुकिंग शुरू

Kia Syros EV: तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देने के लिए, Kia ने Carens Clavis EV के बाद अब भारत में अपना दूसरा मास-मार्केट इलेक्ट्रिक मॉडल, Syros EV पेश किया है। इस EV के लिए कंपनी ने ₹25,000 में प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह मॉडल बेहतर ड्राइविंग रेंज, तेज चार्जिंग, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और एक कॉम्प्रिहेंसिव ओनरशिप पैकेज देने का वादा करता है।

Kia Syros EV की खासियत क्या है?

इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी ARAI-सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज है, जो बड़े 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ 526 km तक चल सकती है। Kia के अनुसार, यह अपने सेगमेंट की पहली SUV है जो 500 km का आंकड़ा पार करती है। खरीदार 42 kWh बैटरी का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी रेंज 443 km बताई गई है। इसके अलावा, Kia Syros EV में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 171 PS की पावर जनरेट करती है। वहीं, बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में यह SUV 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है।

रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कितनी प्रैक्टिकल है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें