Get App

Ather स्कूटर पर लिमिटेड टाइम ऑफर, मिल रहा 20,000 तक का डिस्काउंट

Ather Energy: Ather Energy ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर, Rizta S और 450S पर लिमिटेड टाइम ऑफर की घोषणा की है, जिससे ग्राहक मार्च 2026 तक 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ये ऑफर भारत भर के Ather एक्सपीरियंस सेंटर्स पर 31 मार्च तक उपलब्ध हैं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 12, 2026 पर 4:40 PM
Ather स्कूटर पर लिमिटेड टाइम ऑफर, मिल रहा 20,000 तक का डिस्काउंट
Ather स्कूटर पर मिल रहा 20,000 तक का डिस्काउंट

Ather Energy: Ather Energy ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर, Rizta S और 450S पर लिमिटेड टाइम ऑफर की घोषणा की है, जिससे ग्राहक मार्च 2026 तक 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ये ऑफर भारत भर के Ather एक्सपीरियंस सेंटर्स पर 31 मार्च तक उपलब्ध हैं। ये ऑफर ऐसे समय में आया है जब सरकार की पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी समाप्त होने वाली है, जिससे अधिक खरीदार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

इस डिस्काउंट पैकेज में तीन चीजें शामिल हैं: 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट और 3,500 रुपये मूल्य की एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वारंटी। इन सभी ऑफर्स के साथ, Rizta S की शरुआती कीमत अब 1,04,758 रुपये (एक्स-शोरूम मुंबई) है, जो इसके स्टैंडर्ड कीमत से 10,242 रुपये सस्ती है।

इसी तरह, 450S की कीमत 1,13,100 रुपये (एक्स-शोरूम मुंबई) रखी गई है, जो लगभग 17,899 रुपये की कटौती को दर्शाती है। जिससे यह परफॉर्मेंस सेगमेंट में अन्य गाड़ियों के मुकाबले बेहतर स्थिति में आ जाती है।

Ather Rizta S खासतौर पर परिवारों के लिए बनाया गया है। इसमें बड़ा 34-लीटर अंडरसीट स्टोरेज है और 123 किमी की IDC रेंज रोजाना के काम-काज और कम्यूटिंग के लिए उपयुक्त है। इसमें 2.9 kWh की बैटरी और 80 kWh की टॉप स्पीड है, जो उपयोगिता को Ather की सिग्नेचर कनेक्टेड तकनीक जैसे Google Maps इंटीग्रेशन और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के साथ जोड़ती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें