Get App

Mahindra की नई धांसू EV लॉन्च, 79kWh बैटरी और AI फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

क्या आप नई इलेक्ट्रिक SUV लेने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो इस खबर को आपको जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, Mahindra & Mahindra ने आज BE 6 Sporteq को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की BE 6 इलेक्ट्रिक SUV पर आधारित नई सीरीज है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 15, 2026 पर 3:54 PM
Mahindra की नई धांसू EV लॉन्च, 79kWh बैटरी और AI फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
Mahindra BE 6 Sporteq के 8 वेरिएंट लॉन्च

क्या आप नई इलेक्ट्रिक SUV लेने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो इस खबर को आपको जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, Mahindra & Mahindra ने आज BE 6 Sporteq को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की BE 6 इलेक्ट्रिक SUV पर आधारित नई सीरीज है। इसकी शुरुआती कीमत 19.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें बैटरी की कीमत भी शामिल है।

कंपनी ने इसे Battery as a Service (BaaS) मॉडल के साथ भी पेश किया है। इस मॉडल में BE 6 Sporteq की शुरुआती कीमत 11.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा बैटरी इस्तेमाल करने के लिए 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा।

BaaS मॉडल में 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी चार्ज रोजाना करीब 60 किलोमीटर की ड्राइविंग को ध्यान में रखकर तय किया गया है। बता दें कि BE 6 Sporteq की डिलीवरी 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

इस नई सीरीज को आप 8 वेरिएंट में खरीद सकते हैं -- One, Two, Three, Three+, Four, FE (फ्रीडम एडिशन), FE Four और लॉन्च एडिशन। ग्राहक अपनी जरूरत और वेरिएंट के हिसाब से 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक में से चुन सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें