2025 Mahindra Bolero Facelift Launch: अगर आप किफायती रेंज में एक जबरदस्त SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, महिंद्रा ने भारत में फेसलिफ्टेड बोलेरो (Mahindra Bolero Facelift) और बोलेरो नियो (Bolero Neo) को लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बोलेरो नियो को यह पहला अपडेट 2021 के बाद मिला है, जबकि बोलेरो को इस बार बड़ा रिफ्रेश दिया गया है। माना जा रहा है कि यह बोलेरो की मौजूदा जनरेशन का आखिरी बड़ा अपडेट हो सकता है। इन नए बदलावों के साथ महिंद्रा बोलेरो अब भी टॉयोटा रुमियन, मारुति सुजुकी अर्टिगा और रेनॉ ट्राइबर जैसी एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती रहेगी।
