Mahindra Thar Roxx 2026: Mahindra Thar Roxx को जल्द ही अपना पहला अपडेट मिलने की उम्मीद है, जिससे Mahindra की 5-डोर Thar लाइनअप की बढ़ती लोकप्रियता को और बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इंडस्ट्री से मिली जानकारी और हाल ही में सामने आई कुछ तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा, बल्कि छोटे-छोटे सुधार किए जाएंगे। संभवतः इस अपडेट का फोकस रोजाना के इस्तेमाल को बेहतर बनाने, नए नियमों के मुताबिक बदलाव करने और कुछ नए फीचर्स जोड़ने पर होगा। हालांकि, Thar Roxx की ऑफ-रोडिंग पहचान पहले जैसी ही बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि आने वाले इस अपडेट में ग्राहक क्या-क्या उम्मीद कर सकते हैं।
