Maruti Brezza 2026 Launch: देश की कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में अपनी 2026 Maruti Suzuki Brezza फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई Brezza फेसलिफ्ट में आपको नया 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन, नई स्टाइलिंग, दमदार फीचर्स और अतिरिक्त सुरक्षा टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मौजूदा पेट्रोल और CNG वर्जन को भी कई अपडेट के साथ पेश किया गया है।
