Maruti Dzire: अक्टूबर 2025 में Maruti Dzire ने सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार का रिकॉर्ड बनाया है। इस कार की बिक्री ने कई पॉपुलर मॉडल को पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने Dzire देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसके सामने Creta, Swift, Wagon R, Baleno जैसे मॉडल भी पीछे नजर आए। हालांकि, यह नंबर-1 टाटा नेक्सन SUV के नीचे रही। नए मॉडल के लॉन्च के बाद डिजायर की सेल्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है।
