Get App

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ब्रेजा से स्विफ्ट तक... 10 लाख से कम में मिल रही मारुति की ये 5 कार

त्योहारों के सीजन में कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक ऑफर्स दे रही हैं। मारुति सुजुकी, जो अपनी किफायती और भरोसेमंद कारों के लिए जानी जाती है, ने हाल ही में कुछ मॉडलों की कीमतों में बदलाव और जीएसटी लाभ की घोषणा की है। अब स्विफ्ट, बलेनो, डिज़ायर, ब्रेजा और अर्टिगा जैसी मारुति की लोकप्रिय कारें ₹10 लाख से कम कीमत में उपलब्ध हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2025 पर 3:10 PM
Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ब्रेजा से स्विफ्ट तक... 10 लाख से कम में मिल रही मारुति की ये 5 कार
मारुति सुजुकी आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती हैं

फेस्टिवल सीजन में कार कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स लेकर आ रही है। त्योहारों के सीजन को कार बाजार के लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है, इसलिए कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए कई आकर्षक छूट दे रही हैं। भारत में सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में अपनी किफायती, भरोसेमंद और माइलेज देने वाली कारों के लिए हमेशा से मशहूर रही है। हाल ही में कंपनी ने कुछ मॉडलों की कीमतों में बदलाव किए हैं और जीएसटी लाभ भी जोड़े हैं, जिससे अब इसकी कई लोकप्रिय कारें ₹10 लाख से कम कीमत में खरीदी जा सकती हैं।

अगर आप पहली बार कार खरीद रहे हैं या बजट में एक अच्छी कार ढूंढ़ रहे हैं, तो मारुति सुजुकी आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, ब्रेजा और अर्टिगा जैसी कारें ₹10 लाख से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ मिलती हैं।

मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति सुजुकी ब्रेजा कंपनी की एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.26 लाख है। इसका पेट्रोल वेरिएंट LXi ₹8.26 लाख से शुरू होता है, जबकि CNG मॉडल LXi की कीमत करीब ₹9.17 लाख तक जाती है। ये कार स्टाइल, स्पेस और माइलेज का बढ़िया बैलेंस पेश करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें