Get App

Maruti Suzuki Brezza Facelift 24 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेंगे E20 पेट्रोल के अनुकूल 2 इंजन और दमदार फीचर्स

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India 24 जुलाई को Brezza का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। नए अवतार में आने वाली इस SUV में कई डिजाइन और टेक्नोलॉजी अपडेट्स के साथ नए पावरट्रेन विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 21, 2026 पर 4:38 PM
Maruti Suzuki Brezza Facelift 24 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेंगे E20 पेट्रोल के अनुकूल 2 इंजन और दमदार फीचर्स
Maruti Brezza Facelift लॉन्च को तैयार!

क्या आप एक मिड साइज SUV लेने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Maruti Suzuki India आपके लिए एक बजट फ्रेंडली कार पेश करने जा रही है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी 24 जुलाई को Brezza का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। नए अवतार में आने वाली इस SUV में कई डिजाइन और टेक्नोलॉजी अपडेट्स के साथ नए पावरट्रेन विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं।

साल 2016 में लॉन्च होने के बाद से ही Brezza भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में शामिल रही है। अब तक इस SUV की 14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक ​​चुकी हैं, जिससे यह Maruti Suzuki के SUV पोर्टफोलियो में एक अहम मॉडल बन गई है।

बता दें कि पिछले हफ्ते Maruti Suzuki ने Brezza की बुकिंग शुरू कर दी थी। ग्राहक इस नए वर्जन को कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप के जरिए 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।

किन SUV से है मुकाबला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें