Get App

मारुति कारों पर जुलाई में मिल रही महा-छूट! Invicto, Grand Vitara, Swift और Brezza पर मिल रहा 2 लाख तक का डिस्काउंट

मारुति की सभी कारों में सबसे ज्यादा फायदा इनविक्टो एमपीवी पर दिया जा रहा है। इस मॉडल पर ग्राहक अलग-अलग ऑफर्स को मिलाकर कुल 2.10 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, ग्रैंड विटारा एसयूवी पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक और CNG वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 8:57 PM
मारुति कारों पर जुलाई में मिल रही महा-छूट! Invicto, Grand Vitara, Swift और Brezza पर मिल रहा 2 लाख तक का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी इंडिया ने जुलाई 2026 के लिए अपने एरिना और नेक्सा शोरूम पर कई कारों पर शानदार छूट का ऐलान किया है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने जुलाई 2026 के लिए अपने एरिना और नेक्सा शोरूम पर कई कारों पर शानदार छूट का ऐलान किया है। इस महीने ग्राहकों को चुनिंदा हैचबैक, एसयूवी और एमपीवी मॉडल पर 2.10 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। इस ऑफर का लाभ वैगनआर, स्विफ्ट, ब्रेज़ा, बलेनो, ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसी लोकप्रिय कारों पर मिलेगा।

मारुति कारों पर जुलाई में मिल रही महा-छूट! 

मारुति की सभी कारों में सबसे ज्यादा फायदा इनविक्टो एमपीवी पर दिया जा रहा है। इस मॉडल पर ग्राहक अलग-अलग ऑफर्स को मिलाकर कुल 2.10 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं, ग्रैंड विटारा एसयूवी पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक और CNG वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल खरीदने पर, जहां यह सुविधा लागू है, वहां जीरो रोड टैक्स, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस के साथ 5 साल की मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है।

2 लाख तक का डिस्काउंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें