Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने पूरे भारत में विंटर-स्पेशल सर्विस ड्राइव शुरू की है। इसके तहत ग्राहकों को ऑथराइज्ड डीलर सर्विस वर्कशॉप में अपने वाहन की मुफ्त हेल्थ चेकअप सुविधा दी जाएगी। यह अभियान 4 जनवरी 2026 तक चलेगा और इसका मकसद वाहन मालिकों को सर्दियों में अपने वाहनों को सुरक्षित और सही तरीके से चलाने के लिए तैयार करना है।
