
ऐसे कर सकते हैं बुक
इस शानदार EV MG M9 को ग्राहक MG SELECT की वेबसाइट पर या अपने नजदीकी MG SELECT एक्सपीरियंस सेंटर पर जाकर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने इस कार की बुकिंग अमाउंट 1 लाख रुपये तय की है। वहीं, इसकी डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी। MG M9 में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है, जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।
MG Motors ने कार के केबिन को लग्जरी और सुविधाजनक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी प्रेसिडेंशियल सीट्स। ये सीटें 16 तरह से एडजस्ट की जा सकती हैं। इसके सेकेंड रो में कंपनी ने रिक्लाइनिंग ऑटम सीट्स दिए हैं, जो कि 8 अलग-अलग तरह के मसाज फंक्शन के साथ आते हैं। इसमें वेंटिलेशन और हीटिंग की सुविधा भी है। यानी लंबी दूरी की यात्राओं में ये सीट आपको कंफर्टेबल राइड देने में पूरी मदद करेंगे।
सेफ्टी के मामले में कंपनी ने MG M9 में कोई समझौता नहीं किया है। इसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त EURO NCAP और ANCAP सेफ्टी स्टैंडर्ड्स द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह रेटिंग बताती है कि यह कार दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करती है।
MG M9 में 90-kWh NMC बैटरी लगी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 548 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसका मतलब है कि आप लंबी दूरी की यात्राएं भी बिना किसी चिंता के कर सकते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार 245 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे आपको एक दमदार और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा। M9 में कंपनी ने 3 अलग-अलग ड्राइविंग मोड दिए हैं, जिसमें नॉर्मल, इको और स्पोर्ट शामिल हैं।
कंपनी की तरफ से MG M9 के साथ ग्राहकों को बेहतरीन वारंटी पैकेज मिल रहा है। पहले मालिक के लिए HV बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा वाहन पर 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी भी मिलेगी।
इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को चार्ज करने के कई ऑप्शन दिए जा रहे हैं। सबसे पहले बता दें कि, कंपनी कार के साथ एक 3.3-kW पोर्टेबल चार्जिंग केबल दे रही है। जिसे सामान्य घरेलु पॉवर सॉकेट (16A) से कनेक्ट कर कार की बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, इसकी बैटरी 160 kW के डीसी सुपरफास्ट चार्जर को भी सपोर्ट करती है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि इस चार्जर कार की बैटरी 90 मिनट में चार्ज हो सकती है। वहीं 11kW की क्षमता के AC फास्ट चार्जर, जिसे घर या ऑफिस में इंस्टाल कराया जा सकता है उसकी मदद से इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 9.5 घंटे का समय लगेगा।
MG M9 तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। इसमें पर्ल लस्टर व्हाइट, मेटल ब्लैक और कंक्रीट ग्रे कलर शामिल है। ये शेड्स कार को एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं, जो इसे सेगमेंट में दूसरों से अलग बनाते हैं।