Get App

रांची की सड़कों पर अपनी नई कार Citroen Basalt चलाते नजर आए कैप्टन कूल, जानिए क्या है खास फीचर्स?

MS Dhoni New Car: एमएस धोनी Citroen Basalt Dark Edition की डिलीवरी लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। वो फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 6:15 PM
रांची की सड़कों पर अपनी नई कार Citroen Basalt चलाते नजर आए कैप्टन कूल, जानिए क्या है खास फीचर्स?
इसकी शुरुआती कीमत ₹8.32 लाख है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹14.10 लाख (सभी एक्स-शोरूम) तक जाती है

MS Dhoni New Car: भारतीय क्रिकेट टीम एक पूर्व कप्तान एमएस धोनी न केवल मैदान पर अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं, बल्कि मैदान के बाहर कारों और बाइक्स के प्रति उनके प्यार के लिए भी मशहूर हैं। अपनी नई गाड़ी को लेकर एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें Citroen Basalt चलाते हुए देखा गया है, जिससे उनके फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उन्होंने अपनी स्पोर्ट्स कारों के कलेक्शन को छोड़कर एक कूप-टाइप एसयूवी को क्यों चुना। आइए आपको बताते हैं धोनी के Citroen Basalt लेने के पीछे की क्या है खास वजह।

कैप्टन कूल ने क्यों चुनी Citroen Basalt?

एमएस धोनी Citroen Basalt Dark Edition की डिलीवरी लेने वाले पहले व्यक्ति हैं। हाल ही में उन्हें अपनी कई कार को रांची की सड़कों पर चलाते हुए देखा गया है। धोनी फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। यही वजह है कि धोनी को अक्सर Basalt Dark Edition चलाते हुए देखा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें