Get App

सितंबर में धूम मचाएंगी नई कारें, Maruti से Volvo तक लॉन्च होंगी शानदार SUVs

भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में अब टू-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की ब्रिकी जमकर होगी। इसी को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनिया एक-एक से नए मॉडल की गाड़ियों की लॉन्च करते हैं। वहीं, इस बार सितंबर महीने में भी कई कारों को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 16:57
सितंबर में धूम मचाएंगी नई कारें, Maruti से Volvo तक लॉन्च होंगी शानदार SUVs

Maruti Escudo होगी लॉन्‍च
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से सितंबर महीने में नई SUV को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की तरफ से 3 सितंबर को Maruti Escudo नाम से नई SUV को लॉन्‍च की जाएगी। यह मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाएगी। इसे मारुति की ओर से एरिना डीलरशिप से ऑफर किया जाएगा।

Citroen Basalt X होगी लॉन्‍च
भारत में Citroen की तरफ से हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कूप SUV के तौर पर ऑफर की जाने वाली बेसाल्‍ट के नए वर्जन एक्‍स को 5 सितंबर को लॉन्‍च किया जाएगा।

Vinfast करेगी दो SUV लॉन्‍च
इलेक्‍ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्‍ट 6 सितंबर को दो नई SUV को लॉन्च करेगा। जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में निर्माता की ओर से Vinfast VF6 और VF7 को लॉन्‍च किया जाएगा। इन दोनों ही SUV में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर मिल सकते हैं।

Mahindra Thar Facelift
महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली तीन दरवाजों वाली थार के फेसलिफ्ट को भी सितंबर महीने में लॉन्‍च किया जाएगा। हालांकि, अभी इस एसयूवी के लॉन्‍च की तारीख तय नहीं हुई है। इसके फेसलिफ्ट में थार रॉक्‍स की तरह डिजाइन और फीचर्स को अपडेट किया जाएगा।

Volvo EX30 होगी लॉन्‍च
वाहन निर्माता कंपनी Volvo भी कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करती है। इस बार सितंबर में भी निर्माता कंपनी की ओर से सबसे सस्ती SUV के तौर पर Volvo EX30 को लॉन्‍च करने की तैयारी चल रही है। लेकिन अभी इसके लॉन्चिंग डेट की कोई घोषणा नहीं हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें