Hyundai Venue Knight Edition: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने नई Venue Knight Edition को लॉन्च करके अपनी कॉम्पैक्ट SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। इसमें पहले से कहीं अधिक बोल्ड और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है, साथ ही कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। यह Knight सीरीज का ही हिस्सा है, जिसकी 2022 में लॉन्च के बाद से अब तक 92,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस अपडेट के साथ, हुंडई का लक्ष्य उन युवा ग्राहकों को आकर्षित करना है जो प्रैक्टिकैलिटी और रोजाना के उपयोग में आसानी से समझौता किए बिना स्पोर्टी लुक वाली कार चाहते हैं।
