Get App

Kia Seltos Bharat NCAP: भारत NCAP टेस्ट में नई Kia Seltos ने मारी बाजी, मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Kia Seltos Bharat NCAP: नई Kia Seltos SUV को Bharat NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग में पूरे 5 स्टार मिलने के बाद Kia India ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। Seltos ने बड़े यात्री सुरक्षा टेस्ट में 32 में से 31.70 अंक हासिल किए। वहीं बच्चों की सुरक्षा में, Seltos ने 49 में से 45 अंक हासिल किए।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 4:08 PM
Kia Seltos Bharat NCAP: भारत NCAP टेस्ट में नई Kia Seltos ने मारी बाजी, मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
भारत NCAP टेस्ट में नई Kia Seltos ने मारी बाजी, मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Kia Seltos Bharat NCAP: नई Kia Seltos SUV को Bharat NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग में पूरे 5 स्टार मिलने के बाद Kia India ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। 10.99 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली Seltos की बुकिंग 11 दिसंबर से 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई थी, जबकि इसकी डिलीवरी जनवरी मिड से शुरू हो गई थी। सेफ्टी की बात करें तो, SUV ने अब बड़े लोगों की सुरक्षा में 31.70/32 और छोटे बच्चों की सुरक्षा में 45/49 का स्कोर हासिल किया है, जो सभी वेरिएंट पर लागू होता है।

Kia Seltos Bharat NCAP: बड़े यात्रियों की सुरक्षा

Seltos ने बड़े यात्री सुरक्षा (Adult Occupant Protection-AOP) टेस्ट में 32 में से 31.70 अंक हासिल किए, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUV में शुमार हो गई है। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर क्रैश टेस्ट में इसे 16 में से 15.70 अंक मिले, जबकि साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसने 16 में से 16 अंक प्राप्त किए।

ड्राइवर के सिर, छाती, कमर, जांघ और दाहिने पैर की हड्डी (टिबिया) को “गुड” रेटिंग मिली, जबकि पैर और बाएं टिबिया को “एडिक्वेट” यानी पर्याप्त स्कोर मिला। आगे बैठे यात्री के लिए, शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों को अच्छी तरह से सुरक्षित बताया गया। एसयूवी ने साइड पोल इम्पैक्ट असेसमेंट में भी “OK” रिजल्ट हासिल किया, जिससे विश्वास और भी बढ़ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें